खेल प्रतिभाओं को निखार रही सरकार: डॉ. निशंक
रुड़की। सांसद खेल महोत्सव के तहत टेनिस बॉल क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य के टेनिस बॉल क्रिकेट में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। नगर निगम सभागार में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। बताया गया कि चेन्नई में आयोजित 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में तीसरा, जम्मू में आयोजित 33वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. निशंक ने कहा कि सरकार ने प्रतिभाओं को सुविधाएं देकर उनके प्रदर्शन को निखारने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नए भारत में जितना महत्व शिक्षा का है, उतना ही महत्व खेल का भी है। खेलो इंडिया योजना के तहत आज न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय मंच दिया जा रहा है बल्कि भारतीय पारंपरिक खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, उत्तराखंड टेनिस क्रिकेट बॉल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, सचिव अमजद उस्मानी, रोमा सैनी, सुशील त्यागी ब्लॉक प्रमुख भगवानपुर करुणा कर्णवाल, जमशेद, अरशद, बबलू, गुलबहार, मनोज , हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
