Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस दर्ज

रुड़की। दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला ने पति और ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को मोहम्मदपुर मोहनपुरा निवासी महिला ने बताया कि कार्तिक से 19 फरवरी 2022 को विवाह हुआ था। परिजनों ने विवाह में करीब बारह लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया था। दो लाख रुपये नगद और कार की डिमांड की जाने लगी। विरोध पर ससुराल पक्ष आए दिन मारपीट करता रहता था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पति कार्तिक, सास उषा देवी, ससुर रामकुमार निवासी बहादराबाद डैंसी चौक कृष्णा कॉलोनी सिडकुल और ननद काजल और नदोई सहदेव निवासी राजीव नगर कंडौली देहरादून राजपुर देहरादून के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *