Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

यूकेडी ने दिया आंदोलन को समर्थन

चमोली। अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त आनंदवर्धन के एक आदेश के बाद पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है। उक्त आदेश के चलते ग्राम विकास अधिकारी पिछले कुछ समय से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यबहिष्कार आंदोलन को अब उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भूपाल सिंह गुसाईं ने अपना समर्थन दिया है। ज्ञापन में भुवन चंद्र हटवाल, जन कल्याण समिति बुंगा के हरपाल सिंह फर्शवाण, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, मनवीर भंडारी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *