Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

नई टिहरी। अडानी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने लंबगांव में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसबीआई शाखा के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जबरन एसबीआई और एलआईसी में जमा जनता के पैसे को अपने मित्र अडानी की कंपनियों में जबरन निवेश करवाया है। प्रदर्शनकारियों में प्रताप सबल सिंह राणा, मान सिंह रौतेला, मुरारीलाल खंडवाल, सौरभ रावत, मनीष कुकरेती, किशोर मन्दरवाल, विवेक गुसाईं, शूरवीर सिंह भंडारी, राहुल गैरोला, अनूप रांगड़, ज्योत सिंह नेगी, रेवत सिंह रावत, शिव सिंह पोखरियाल, रमेश राणा, ज्ञान सिंह रावत, महेश पैन्यूली, वीरेंद्र बर्वाण, अंकित रावत, सुरेंद्र पवार, कुंवर सिंह पवार, शूरवीर सिंह चौहान, हेमराज रावत, देव सिंह रावत, मोहन सिंह नेगी, चंद्रमणि जोशी, राकेश थलवाल, जय सिंह चौहान, प्रवीण पंवार ,पूरनलाल, सोहन सिंह रागढ़ ,सुंदरलाल आर्य,ग्रीश राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *