शिक्षा के लिए सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी: नेगी
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लाक के अटल उत्कृष्ट जीआईसी सिलारी में रमसा के तहत बनी विज्ञान लेब, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट रूम, पुस्तकालय कक्ष और एसीआर कक्ष का प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक नेगी ने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा में बेहतर सुविधाएं देना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। लोकार्पण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी सिलारी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर अतिथियों को मुग्ध किया। विधायक नेगी ने कहा कि राज्य निर्माण की मूलभावना शिक्षा की मूलभूत आवश्यकता एवं गुणवत्ता भी रही है। जिसे देना सरकार की जिम्मेदारी है। कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता विभिन्न स्तरों पर तरह सुधारी जानी चाहिए कि निजी स्कूलों को लेकर आम लोगों का भ्रम टूटे। शिक्षक छात्रों को योग्य बनाकर पलायन जैसी समस्या का भी समाधान करें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप चंद रमोला, सबल सिंह राणा, मुरारीलाल खंडवाल, बर्फ चन्द रमोला, मान सिंह रौतेला, बीईओ पूनम चौहान, जोत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रीता राणा, मीडिया प्रभारी कांग्रेस मनीष कुकरेती, प्रधान मोहन सिंह नेगी, ज्ञान सिंह रावत, प्रधान गोदड़ी सोनीका, मुकेश सिंह, छपन डंगवाल, विजय सिंह राणा, देवेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य दीपक राठौर, मनोज भाटी, पंकज राणा, पदम सिंह नेगी, बिशन सिंह, देवेंद्र नेगी, शंभू सिंह भंडारी, शूरवीर सिंह भंडारी, सुंदर सिंह नेगी, ज्ञान सिंह बिष्ट, अजय पाल राणा, दिनेश सिंह, माधव सिंह बिष्ट, उमेद सिंह नेगी, चतर सिंह नेगी, आनंद नेगी आदि मौजूद रहे।