Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

छात्रों का उत्साहवर्धन जरूरी: विधायक नेगी

नई टिहरी। प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने राजकीय इंटर कालेज लम्बगांव में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पूर्व विधायक फूल सिंह बिष्ट की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। विधायक नेगी ने मेधावी छात्रों को पुस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधायक नेगी ने कहा कि छात्रों को आगे बढ़ाना है, तो हर स्तर पर उनका उत्साहवर्धन किया जाना जरूरी है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर बीईटो पूनम चौहान, प्रधानाचार्य विजय सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, बर्फ चंद रमोला, मान सिंह रौतेला, मुरारी लाल खंडेलवाल, मनीष कुकरेती, ज्ञान सिंह रावत, शिव सिंह पोखरियाल, विवेक गुसाई, रेवत सिंह रावत, त्रेपन सिंह रावत, जोत सिंह नेगी, विजय पोखरियाल, शूरवीर भंडारी, कुंवर सिंह पंवार, राहुल गैरोला अनूप रावत, अंकित रावत, सुरेंद्र पंवार, शूरवीर चौहान, हेम राज रावत, देव सिंह रावत, मोहन नेगी, देव सिंह रावत, चद्रमणी जोशी, राकेश थलवाल, जोत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *