जौनपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक
नई टिहरी। जौनपुर महोत्सव आयोजन को लेकर जौनपुर महोत्सव समिति की थत्यूड़ में बैठक हुई। बैठक में जौनपुर महोत्सव को सफल बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने बताया आगामी मार्च माह पहले पखवाड़े भीतर जौनपुर महोत्सव का आयोजन किया जाऐगा। महोत्सव में लोक सांस्कृतिक, क्रीड़ा और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बताया महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर आगामी 19 फरवरी को दोबारा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की जाऐगी। महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रित किया जाऐगा। बैठक में समिति सचिव सुनील सजवाण, भाजपा मण्डलध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, अकवीर पंवार, जिपंस अभिलाश कुमार, रमेश लेखवार, महावीर सजवाण, सुनील भट्ट, सोबत रावत , हरिभजन पंवार, जय प्रकाश नौटियाल, सुभाष रौंछैला, विनोद राणा आदि मौजूद थे।
