Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हरिद्वार

भूपतवाला निवासी 17 वर्षीय किशेारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। भूपतवाला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि मंगलवार को उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। देर रात तक घर न लौटने पर रिश्तेदारों के साथ ही सभी जगहों पर तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *