Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पौधारोपण यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक 

हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर एक पेड़ धरती माता के नाम का शुभारंभ पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी पार्क परिसर में फलदार पौधा लगाकर की। इससे पहले बिरला चौक से स्वतंत्रता सेनानी पार्क तक पौधरोपण यात्रा निकाली गयी। यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मनोज गर्ग ने एक पेड़ धरती माता के नाम लगाए जाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए जन जागरण जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *