Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दुकानों में व्यापारी अनिवार्य लगाए रेट लिस्ट

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के साथ किसी तरह की ओवर रेटिंग एवं खाद्य सामग्री में किसी तरह की मिलावट न करने को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं पूर्ति विभाग ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में चेकिंग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर टीम ने सभी व्यापारियों से बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सभी को प्रतिष्ठान के आगे रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल एवं पूर्ति विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में संयुक्त निरीक्षण किया गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शेरसी, बड़ासू, न्यालसू, रामपुर, गौरीकुंड तथा केदारनाथ पैदल मार्ग के 22 प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा कराई गई। खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री किसी भी दशा में न बिक्री की जाए। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *