भाजपा की जिला कार्यसमिति आज से
रुड़की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि संगठन की जिला कार्यसमिति की बैठक लक्सर हरिद्वार हाईवे स्थित गर्ग डिग्री कॉलेज में शनिवार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। कार्यसमिति दो दिन चलेगी। रविवार को कार्यसमिति पास के देशराज फार्म हाउस में होगी। हरिद्वार जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के बड़े नेता इसमें मौजूद रहेंगे।
