Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

एटीएम कार्ड बदलकर 1.94 लाख उड़ाए

हरिद्वार। बैंक कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड कब्जे में लेकर 1.94 लाख की रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल क्षेत्र के गांव जगजीतपुर निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र मुखराम अपने दोस्त संजू निवासी जमालपुर कलां के साथ पीएनबी शाखा वानप्रस्थ के बाहर एटीएम में एटीएम का पिन बनाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक एटीएम में आया, जिसने गलत तरीके से पिन बनाने की बात कहकर खुद को बैंक कर्मी बताकर एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया। चंद मिनट में पिन बन जाने की बात कहकर उन्हें दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। वह दौड़कर उस एटीएम पर पहुंचे, लेकिन वहां युवक नहीं मिला। देखते ही देखते उसके खाते से 1.94 लाख की रकम निकाल ली गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *