Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बजट सत्र को लेकर डीएम ने आदेश दिए

चमोली। गैरसैंण विधानसभा बजट सत्र में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबंधित अन्य वांछित कार्यवाही के लिये जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बजट सत्र अवधि के दौरान अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थित अनिवार्य की गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय विभागों के कार्यालयाध्क्ष, विभागाध्यक्ष एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान मुख्यालय में बने रहने के आदेश जारी किए हैं। विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश बिना पुर्वानुमति के स्वीकृत ना किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय, दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। ताकि आवश्कता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है। सभी संबंधितों को कड़ाई से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *