Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली रैली

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने श्यामपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पूर्व हनुमान चौक से लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री के गाजीवाली निवास तक और उसके बाद श्यामपुर तक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भुल्लर ने कहा कि नकल विरोधी कानून पास कराकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय कार्य किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने लालढांग मंडल के निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पवन पंत को बधाई दी। बालन सिंह नेगी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *