कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
ऋषिकेश। ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान के तहत बाजार का भ्रमण किया। कांग्रेसियों ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के संदेश पत्र लोगों के बीच वितरित किए और कांग्रेस की नीतियां बताई। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रेश्वरनगर बाजार में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान चलाया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि पूरे देश में एकजुटता के लिए राहुल गांधी के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हुई है। इसमें देश को एकजुट करने और सभी धर्मों-जाति को मिलकर चलने का संदेश देने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने पूरे देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है, उसको इस यात्रा के माध्यम से खत्म करने का काम किया जा रहा है ।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत और लोगों को बांटने का काम किया है, यात्रा के जरिए उन्हें जोड़ने का काम किया जा रह है। मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल रावत, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, मधु जोशी, उमा ओबराय, विशाल कक्कड़, एकांत गोयल, विक्रम भंडारी, राजेश शाह, जयपाल सिंह, ईमरान सैफी, प्राशु बनर्जी, चंद्रकांत जोशी, सावित्री देवी, सुनील सिंधी, अंबिका देवी, राजकुमारी, भगवती, शांति, अनीता, राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।