Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

महिलाओं ने की समानता की अपील

पिथौरागढ़। विकास खंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों से जुडी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला दिवस से पूर्व यहां कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि एसडीएम दिवेश शाशनी, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडीहाट चंद्रा कन्याल, वीडियो दीवान सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने महिलाओं के उत्थान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लैंगिक असमानता, महिला हिंसा, बाल विवाह सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी । शाशनी ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर खुद को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता लीला बंगयाल ने किया। यहां चंद्रा गर्ब्याल, आशा गर्ब्याल, प्रेम कुटियाल, लीला बंगयाल, भगवती नबियाल, लीला धामी, सीमा रोंकली, सुमन वर्मा, पूर्णिमा दुग्ताल, सपना राणा, मुन्नी परिहार, अरुणा चंद, माया देवी, निहारिका गर्ब्याल, भागीरथी गर्ब्याल, विनीता रावत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *