Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दन्या पुलिस ने अवैध शराब संग एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अल्मोड़ा।  होली पर्व पर अवैध मादक पदार्थों की विक्री पर रोक के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दन्या पुलिस की ओर से गुरुड़ाबाज में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह पुत्र देव सिंह निवासी गुरुड़बाज के कब्जे से 5 पेटियों में 240 पव्वे देशी गुलाब मार्का की अवैध शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहां गिरफ्तार टीम में थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, पुलिस कर्मी राजेंद्र पांगती, देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इधर, सोमेश्वर पुलिस ने भी परचून की दुकान से शराब बेच रहे बिशन सिंह को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *