Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

शांतिपुरी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रुद्रपुर। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को शांतिपुरी में पंतनगर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पंतनगर थानाध्यक्ष आरएस डांगी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च पंतनगर, नगला, जवाहर नगर, शांतिपुरी नंबर एक, नंबर दो, तीन व चार होते हुए पुनः प्रेम नगर, भरतपुर, हल्दूधार तथा सत्संग आश्रम होते हुए पंतनगर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से होली पर गलत रंगों का उपयोग न करने और किसी भी प्रकार का हुड़दंग और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। फ्लैग मार्च में महिला एसआई नीलम मेहता, एसआई संजय सिंह, एसआई कुंदन राठौर, सिडकुल चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबल कृपाल सिंह बोरा, भूपाल सिंह तड़ागी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *