Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

माताओं को दिया कमला नेहरू पुरस्कार

श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर में बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला कमल नेहरू पुरस्कार का वितरण शुक्रवार को किया गया। साथ ही कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद/शुभकामना समारोह भी आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्या मंदिर श्रीनगर के प्रधानाचार्य मुकेश मैठाणी ने बताया कि कमला नेहरू पुरस्कार में 1 हजार रूपए राशि प्रति छात्र-छात्राओं की माताओं को विद्यालय स्तर पर चेक के रूप में वितरित की गई। विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं की माताओं को यह पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर के प्रधानाचार्य मदन मोहन नौटियाल, प्रदीप खंकरियाल, भक्तिराम नैथानी, राजेंद्र पुरोहित, सुरेश पोखरियाल, मोनिका पांडेय, योगेंद्र सिंह रावतव, बृजमोहन चमोली, विनय रतूड़ी, कुसुम रूडोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *