Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चारधाम यात्रा के दौरान न वसूला जाए अधिक किराया

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को ऑटो और विक्रम वाहन स्वामियों के साथ बैठक की। पुलिस ने आटो विक्रम स्वामियों को बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखना है। किसी भी सूरत ज्यादा किराया न वसूला जाए। निर्धारित रूट पर ही वाहन का संचालन करें। क्षमता से ज्यादा सवारियां न बैठाई जाएं। खासतौर पर हिदायत दी गई कि अपने-अपने वाहनों पर रेट लिस्ट चस्पा कर ली जाए। ज्यादा किराया वसूलने या श्रद्धालुओं के साथ मनमानी की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी ने निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीओ यातायात राकेश रावत, उपनिरीक्षक यातायात पंकज जोशी, अपर उपनिरीक्षक यातायात दीवान सिंह तोमर व अमरबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ऑटो, विक्रम स्वामी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *