कर्णप्रयाग में कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

गोपेश्‍वर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त होने के मामले में कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। शनिवार को यहां कांग्रेस नगर एवं ब्लाक कार्यकारिणी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि भाजपा सरकारें देश और प्रदेश में तानाशाही रवैया अपना रही है।
नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी मामले में जेपीसी गठित करने के बजाए सवाल पूछने वाले नेताओं को संसद से बाहर कर रही है। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल और नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकारों ने देश को महंगाई, बेरोजगारी के अलावा भ्रष्टाचार दिया है। सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है। बैंकों का पैसा लेकर सरकार के करीबी विदेशों में भाग रहे हैं। कहा गया कि देश में कांग्रेस 29 अप्रैल से सार्वजनिक सत्याग्रह जैसे अभियान चलाएगी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, पुष्कर सिंह रावत, लखपत सगोई सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *