Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

एसएसबी जवानों को दिया कृषि बागवानी का प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के ग्रामीण तकनीकी परिसर में सोमवार को एसएसबी जवानों के लिए कृषि बागवानी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अल्मोड़ा, चम्पावत, डीडीहाट और पिथौरागढ़ यूनिटों के 15 जवानों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं ग्रामीण तकनीकी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार साहनी ने जवानों को संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण तकनीकी परिसर में प्रदर्शित विभिन्न आजीविका वृद्धि और पर्यावरण संवर्धन तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. शैलजा पुनेठा ने जवानों को बागवानी, सब्जी, फल एवं फूलों की नर्सरी बनाने एवं संरक्षित खेती की जानकारी देते हुए प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया। सामाजिक आर्थिक विकास केन्द्र की कन्सलटेंट डॉ. दीपा बिष्ट ने जवानों को पर्वतीय क्षेत्रों में समन्वित मत्स्य पालन आदि जानकारियां दीं। डीएस बिष्ट और डॉ. देवेन्द्र चौहान ने ग्रामीण तकनीकी परिसर में प्रदर्शित कम लागत की सरल एवं पर्यावरण मित्र तकनीकों से रूबरू कराया। जवानों ने संस्थान के सूर्यकुंज का भी भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *