Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

काशीपुर। पहाड़ पर काम करने के लिए कहकर घर से निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मौहल्ला खालिक कालोनी अल्ली खां निवासी मुस्तफा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसका 25 वर्षीय पुत्र शाहनवाज 3 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे यह कहकर घर से गया, कि वह पहाड़ पर काम करने जा रहा है। जो आज तक वापस घर नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *