Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। दस्तावेजों में कूट रचना कर नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ उपशिक्षा अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक जांच में दोषी पाया गया था। वर्ष 2009 से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर में हरनाम सिंह पुत्र राम किशोर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। आरोप है कि शिक्षक ने नियुक्ति के वक्त वर्ष 1996 की बीए तृतीय वर्ष की अंकतालिका लगा धोखाधड़ी कर शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त की। उच्चाधिकारियों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिये थे। जांच में बीए तृतीय वर्ष की अंक प्रमाण पत्र पर कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी कर राजकीय सेवा प्राप्त करना पाया गया। इसके बाद आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया। जिला शिक्षाधिकारी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। जिसके बाद उपशिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एसएसपी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *