Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पहले दिन 1473 छात्र संस्कृत बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे

हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटर) की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से राज्यभर में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को 1473 ने परीक्षा दी, जबकि 102 छात्र अनुपस्थित रहे। संस्कृत बोर्ड के सचिव डॉ. वाजश्रवा आर्य ने बताया कि पहले दिन शनिवार को पूर्व मध्यमा की अनिवार्य संस्कृतम व उत्तर मध्यमा की हिन्दी विषय की परीक्षा कराई गई। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक पूर्व मध्यमा की परीक्षा में पंजीकृत 633 में से 593 छात्र उपस्थित हुए, 40 अनुपस्थित थे। वहीं, उत्तर मध्यमा की परीक्षा में पंजीकृत 942 में से 880 ने परीक्षा दी, 62 अनुपस्थित रहे। सचिव ने बताया कि कुमाऊं में श्री मां कामाख्या नर्मदेश्वर संस्कृत विद्यालय कैलास आश्रम सुवाकोट, वड्डा (पिथौरागढ़), वाराही देवी संस्कृत विद्यालय देवीधुरा (चम्पावत), श्री शक्ति पीठाश्रम संस्कृत विद्यालय मल्ली मानिला (अल्मोड़ा), श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठम कनरा डोल (अल्मोड़ा), श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल), पंडित देवी दत्त दुर्गादत्त पांडेय संस्कृत विद्यापीठ रामनगर (नैनीताल) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *