आज 28,579 अभ्यर्थी देंगे वन आरक्षी भर्ती परीक्षा
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को वन विभाग में वन आरक्षी पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 28,579 अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि आयोग की ओर से परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 17 केंद्र रामनगर व 69 केंद्र हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं में बनाए गए हैं। हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि में परीक्षा होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हल्द्वानी में 27 और रामनगर में 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
