सीआरपीएफ जवानों के परिजनों की स्वास्थ्य जांच हुई
हल्द्वानी। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में जवानों के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 100 लोगों ने निशुल्क जांच का लाभ उठाया। शनिवार को बहुउद्देशीय भवन ग्रुप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बृजलाल अस्पताल के डॉ. शरद, डॉ. मयूरा, डॉ. प्रियाल, डॉ. आनंद, डॉ. मनोज ने लोगों की जांच की। मौके पर उपमहानिरीक्षक सतीश कुमार लिंडा, कमांडेंट विजय कुमार, सहायक कमांडेंट संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
