STATE NEWSUTTARAKHAND

नगर निगम के चुनाव के लिए यूकेडी ने 14 वार्डों में प्रभारी बनाए

 

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के आगामी चुनाव को लेकर यूकेडी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूकेडी ने चुनाव की तैयारियों के लिए बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इसमें नगर निगम के 14 वार्डों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। बुधवार को बीस बीघा में उत्तराखंड क्रांति दल ऋषिकेश महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय महामंत्री मोहन सिंह असवाल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीड की हड्डी है। संगठन मजबूत होगा, तो ही चुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी। ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सेवक सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसने उत्तराखंड राज्य की प्रथम लड़ाई लड़ी और जीती भी। अब फिर से लोगों को संगठित होकर दल के लिए काम करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ नेता सौरभ थपलियाल ने कहा कि सभी जाति वर्ग के लोगों को अपने युवा पीढ़ी को देखते हुए संगठित होकर क्षेत्रीय पार्टी के साथ जुड़ना चाहिए। केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा ने कहा कि सभी व्यापारी अपने स्तर पर पार्टी की रीति नीति के अनुसार संगठन की संरचना बनाएंगे और संगठन को आर्थिक रूप से भी मजबूत करेंगे। इस दौरान नगर निगम के 14 वार्डों के लिए विनोद नौटियाल, सेवक सिंह राणा, विमल नौटियाल, दीपक चौहान, गुलाब सिंह रावत, शकुंतला, अमित कोठारी, उपेंद्र सकलानी, रीना भारद्वाज, युद्धवीर सिंह चौहान, सुनील बिष्ट, सौरव सेमवाल, विकास कुमार, शिवम सक्सेना को प्रभारी बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य वार्डों में भी जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। समापन अवसर पर नेशनल अवार्ड विजेता बॉडी बिल्डर्स आंचल बिष्ट को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संजीव नवीन अग्रवाल, बलवीर सिंह नेगी, पुष्पा नेगी, उषा असवाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी, कुंवर सिंह राणा, मनोरमा चमोली, राजन रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *