Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चार लोगों का शांति भंग में चालान

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के महादेवपुरम में सरेराह आपस में झगड़ रहे चार लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महादेवपुरम में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कई लोग आपस में झगड़ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने पुलिस के सामने ही झगड़ा पर उतारू हो गए। पुलिस चारों को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि नितिन चौधरी पुत्र जितेन्द्र मलिक और वरुण कौशिक पुत्र गोपाल कौशिक निवासीगण शिवचौक भगत सिंह रोड गौशाला हाल महादेवपुरम फेस-दो, राहुल शर्मा पुत्र सुखपाल शर्मा निवासी आन्नेकी, अंकित मलिक पुत्र राजीव मलिक निवासी ग्राम हसनपुर थाना शामली जिला शामली का शांति भंग में चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *