Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

किसानों को मिला शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान

उधमसिंहनगर

कोरोनाकाल में किसानों की मांग पर गन्ना किसानों का सरकार द्वारा गन्ना किसानों का पूरा भुगतान करा दिया गया है जिसके चलते बाजपुर चीनी मिल ने शासन व अपने संसाधनों से प्राप्त धनराशि से 51 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान जारी कर दिया है। यह भुगतान किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार द्वारा अनुदान देकर करवाया गया है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रकाश चंद्र ने पत्रकारों को बताया कि मिल समिति द्वारा पेराई सत्र 2020-21 में विभिन्न सहकारी गन्ना विकास समितियों के माध्यम से 3448217.82 लाख क्विटल गन्ने की खरीद की गई थी जिसमें मिल समिति द्वारा अपने संसाधनों से 59 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपये का भुगतान पूर्व में ही कर दिया गया था। अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु उत्तराखंड शासन से मांग के अनुरूप 51 करोड़ 73 लाख 68 हजार 750 रुपये की धनराशि मिल समिति को प्राप्त हुई थी जिसमें अपने संसाधनों से 17 लाख 99 हजार 877 रुपये जोड़ कर किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान 51 करोड़ 91 लाख 68 हजार 627 रुपये चेकों के माध्यम से सहकारी गन्ना विकास समितियों को उपलब्ध करा दिया गया है। प्रधान प्रबंधक ने पेराई सत्र 2020-21 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की धनराशि कृषक हित में तत्परता से निर्गत करने के लिए उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि इस बार चीनी मिल का चीनी परता 10.60 रहा था व तीन लाख 64 हजार 818 बोरा चीनी बनाई गई थी। गन्ना किसानों को भुगतान के मामले में आगे भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *