जिले में क्रिकेट अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 14 को
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की अपने कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अंडर 19 क्रिकेट टीम की ट्रायल के लिए मंथन हुआ। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इसके लिए अपने-अपने सुझाव रखे। सभी की सहमति से तय हुआ कि 14 मई को जिले में ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 मई तय की गई। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। ट्रायल कर्म्याल एकेडमी में लिए जाएंगे। सभी खिलाड़ी 14 मई की सुबह आठ बजे पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 9568727378, 9720250675 में संपर्क कर सकते हैं। बैठक के अंत में कैबिनेट मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संरक्षक हरीश रावल, राम पांडे, राजेंद्र परिहार, प्रदीप गड़िया आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश सिंह ने किया।
