STATE NEWS

सड़क निर्माण जल्द पूरा करें

रुड़की। जेएम आशीष कुमार मिश्रा ने जल जीवन मिशन के तहत भलस्वागाज, महेश्वरी, मौलाना, बिनारसी गांव का निरीक्षण किया। अधिकांश जगहों पर पानी की लाइनें और कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन सड़कों की मरम्मत का कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने सड़कों के अधूरे कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निगम की ओर से 2 से 3 माह में कार्य पूर्ण कराने की बात कही गई है। जेएम ने बताया कि तहसील दिवस और बीडीसी की बैठक के दौरान, जल जीवन मिशन के कार्यों के बारे में कई लोगों ने शिकायत की थी। इसका आज निरीक्षण किया गया है। निगम को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *