अभिनेता शैलेश लोढ़ा को रुड़की आने का निमंत्रण
रुड़की। धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा व टीवी शो वाह भाई वाह के लोकप्रिय कलाकार और प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा को कवि अफजल मंगलौरी ने रुड़की आने का निमंत्रण दिया है। मुंबई के गोरेगांव में शैलेश लोढ़ा के लोकप्रिय टीवी शो वाह भाई वाह के तीन सौ एपिसोड पूरे होने पर क्षेत्र निवासी कवि व शायर अफजल मंगलौरी को शो का हिस्सा बनाते हुए उनके कई एपिसोड शूट किए। कार्यक्रम में लोढ़ा को बधाई देते हुए मंगलौरी ने कहा कि शैलेश केवल एक लाजवाब कवि, सफल संचालक, बेहतरीन एक्टर और उत्तम परफॉर्मर नहीं, बल्कि अमीर खुसरो से लेकर रविन्द्र जैन तक जितने भी आशुकवि, दार्शनिक और बुद्धिजीवी आए हैं, उन सब की प्रतिभाओं का सम्मिश्रण और समावेश उनके व्यक्तित्व में मौजूद है।
