Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

किसानों के हक की लड़ाई लड़ने की तैयारी

रुड़की। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि किसानों की उत्पीड़न की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। भगवानपुर चंदनपुर में किसानों को संबोधित करते हुए किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि यूपी और हरियाणा में किसानों को बिजली फ्री दी जा रही है। उसके बाद भी उत्तराखंड सरकार किसानों के लिए फ्री बिजली की घोषणा नहीं कर रही। हर सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे। एनआरटी को लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि दो मई को मंगलौर में कोर कमेटी की मीटिंग की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए एक जून को डीएवी परिसर किसानों की महापंचायत की जा रही है। इसमें किसानों की समस्याओं की लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *