Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मैट्रोपोल कंपाउंड के 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

नैनीताल। मेट्रोपोल कंपाउंड क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन खुद ही अतिक्रमण हटाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर नगर पालिका व राजस्व की संयुक्त टीम ने मल्लीताल मेट्रोपोल कंपाउंड में सर्वे व सीमांकन किया था। सर्वे रिपोर्ट में मेट्रोपोल क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मिला है। अब एसडीएम राहुल साह ने मेट्रोपोल क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर लोग अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होंगे। बताया कि नोटिस के 15 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर विधिक करवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *