Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

महर्षि विद्या मंदिर में छात्रों ने गुरु पूजन किया

नैनीताल। महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक गुरु परंपरा का अनुपालन करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने गुरु पूजन के साथ ही भावातीत ध्यान भी किया। यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन से की गई। इस बीच सभी ने प्रणायाम, योगासन एवं भावातीत ध्यान किया। छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, भजन, श्लोक आदि की मनमोहक प्रस्तियां पेश कीं। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बुद्ध पूर्णिमा के बारे में छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्योहार है। यहां शिक्षिका कल्पना कनवाल, दीपा बिष्ट, दीपिका गैलाकोटी, मोनिका भट्ट, रेखा भट्ट, अभय जोशी, खष्टी सिजवाली, ममता रौतेला, पूजा रौतेला, निर्मल बिष्ट, आशा आर्य, मनोज जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *