लम्पी रोग पर नियत्रंण के निर्देश
नई टिहरी। सीडीओ मनीष कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से गोवंश में हो रही लम्पी त्वचा रोग के संबंध बैठक कर चर्चा की। कहा कि लम्पी त्वचा रोग के रोकथाम के लिए गाय- भैंसों के अंतरराष्ट्रीय, अतंर्राज्यीय व अंतर्जनपदीय परिवहन, आवागमन व प्रदर्शनी के साथ ही पशुओं के एकत्रीकरण पर रोक लगाई गई है। रोग की रोकथाम के लिए रिंग वैक्सीनेशन तथा स्वस्थ रोगमुक्त पशुओं के लिए गोट बॉक्स मास वैक्सीनेशन अभियान संचालित किए जाने के संबंध में प्राथमिकता से कार्रवाई किए जाने को जिले के सम्बंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत विभाग, पशुपालन विभाग एवं समस्त नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।
