कान्वेंट स्कूल श्रीनगर में हाईस्कूल में मयंक व इंटर में पीयूष रहे टॉपर
श्रीनगर गढ़वाल। आईसीएसई(हाईस्कूल) और आईएससी(इंटर) बोर्ड परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी हुआ। जिसमें कान्वेंट स्कूल से आईसीएसई बोर्ड परीषा में मंयक सिंह नेगी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। जबकि आईसीएसई बोर्ड में स्तुति चौहान 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व मयंक लखेड़ा ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आईएससी बोर्ड में पीसीएम ग्रुप में पीयूष चंद्र थपलियाल ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। जबकि पीसीएम ग्रुप में आदित्य सिंह पंवार ने 92.25 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा व राधिका नेगी ने 89.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आईएससी कॉमर्स वर्ग में अवनीश ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अमित सिंह राणा ने 83.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व नकुल ने 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर शोभिता, मैनेजर जोश वर्मिश, विकास घिल्डियाल, शीला रावत, मीनाक्षी खंडूड़ी, बुद्धि प्रकाश बडोनी, कुंवर पुंडीर, ज्योति जुगराण, अंकित फोदणी, नीलेश थपलियाल, नरेश डोभाल, पूनम गुप्ता, निक्की कालड़ा, मोनिका मैठाणी, रेनू आदि ने खुशी जताई।
