निकाय कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में कैबिनेट मंत्री से मिले
रुद्रपुर। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की और समाधान कराने का अनुरोध किया। मोर्चा के नेताओं को प्रशासन द्वारा जल्द बैठक बुलाकर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तेश्वर, पूर्व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव, मोर्चा के नेता राजेंद्र श्रमिक, सलेक चंद, जितेंद्र तेश्वर, संजय पारचा, जुगनू कांगड़ा रहे।
