UTTARAKHAND

ओटी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग मुखर

बागेश्वर। विश्व बैंक जिला अस्पताल को जल्द हाइटेक बनाने जा रहा है। जल्द शुरू होने वाले निर्माण कार्य के चलते ओटी प्रभावित होने की पूरी आशंका बनी है। इसे लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सीएमएस से मिले। उन्होंने पहले ओटी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद टम्टा से मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल को हाईटेक करने में जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इस दौरान ओटी के बंद होने की आशंका है। जिससे जिले के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां के मरीजों को अल्मोड़ा, हल्द्वानी व अन्य शहरों में जाना पड़ सकता है। उन्होंने सीएमएस से ओटी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। मांग करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत रावल, कवि जोशी, रंजीत दास, जयदीप कुमार, प्रकाश बाछमी, रावींद्र कोश्यारी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *