ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
रुड़की। थाना भगवानपुर के गांव रुहालकी दयालपुर निवासी प्यारेलाल अपनी पत्नी प्रमिता (30) के साथ बाइक से धनौरी की ओर से भगवानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दंपति भगवानपुर मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रमिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्यारेलाल को हल्की चोट लगी है। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
