Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा

हरिद्वार। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर समान लेने जा रही एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक किशोरी घर के पास ही किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। रास्ते में पहले से खड़ा युवक सड़क किनारे शराब पी रहा था। किशोरी को अकेली देख उसने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ व अशील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर वह किशोरी को डराने धमकाने लगा। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर दुकानदार और अन्य ग्रामीणों पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को छेड़छाड़ के संबंध में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया तहरीर के आधार पर सुमित पुत्र भूषण निवासी भोगपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *