नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
चमोली। थराली में एक नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद किया है। नाबालिक की मां ने थाना थराली में एक जून को गांव के ही एक युवक पर शंका व्यक्त करते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी थराली देवेंद्र रावत ने बताया कि सूचना पर आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा उक्त मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी को टीम गठित की। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा अपहृता नाबालिक की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम को रवाना किया गया। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक शिखा टेग्रवाल और टीम द्वारा शुक्रवार देर शाम अपहृता को नामजद आरोपी के कब्जे से सकुशल कुलसारी के पास से बरामद किया। बताया कि आरोपी उसे दिल्ली ले जा रहा था।
