Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

एससी को कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया: शक्ति लाल शाह  

नई टिहरी। महा जनसंपर्क अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष व घनसाली विधायक शक्ति लाल ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को हमेशा कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। जबकि पीएम मोदी ने एससी वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। आज अनुसूचित जाति के लोगों का भाजपा सरकार में समान रूप से सबका साथ, सबका विकास की थीम पर विकास किया जा रहा है। जिसके लिए पूरा वर्ग भाजपा सरकार को धन्यवाद दे रहा है। विधायक शक्ति लाल शाह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जनता के कल्याण विकास के लिए तमाम योजनायें चला रही है। जिनमें कोई भेदभाव नहीं है। जिसका लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। चाहे ग्रामीण आवास योजना हो, अटल आयुष्मान योजना हो, गरीब कल्याण योजना हो, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि हो, हर घर नल-हर घर जल योजना हो, सभी योजनाओं को पीएम मोदी व सीएम धामी ने सबके लिए समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया है। जिससे भाजपा की ईमानदारी व विकास जनता के बीच प्रमाणित हुआ है। जिसका परिणाम है कि उत्तराखंड में डब्बल इंजन सरकार ने वापसी की। कहा कि प्रदेश में धामी सरकार ने गांव-गांव को सड़क से जोड़ने काम तेजी से किया है, कि बीते विधानसभा चुनाव में गांव-गांव वोट मांगने गाड़ी से पहुंचे। जनता से भी भाजपा के विकास पर मोहर लगाते हुए टिहरी में 5 सीटों पर भारी विजयी भाजपा को दी। कहा कि आने वाला लोकसभा व निकाय चुनाव के लिए इसी तरह से काम करते हुए भाजपा के साथ अनुसूचित मोर्चा कदम से कदम मिलाते हुए काम करें। फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार लाकर मोदी को पीएम बनाने का काम सुनिश्चित करना है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बनी है। देश-दुनिया में भारत की बढ़ती अर्थ व्यवस्था का ढंका बज रहा है। पड़ोसी देश भारत के विकास को देखकर भौचक्के हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को नेतृत्व दे रहे पीएम मोदी आज विश्व में नेतृत्व दे रहें हैं। जी 20 की सफलता पूर्व अध्यक्षता कर रहे भारत को मान बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत व राजेंद्र जुयाल, विजय कठैत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष्ज्ञ राजेंद्र सिंह कोहली, चतर सिंह, प्रेम लाल, आशा टम्टा, रोशन आर्य, देवेंद्र बेलवाल, शीशराम थपलियाल, मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, पंकज बरवाण, असगर अली सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *