लालढांग और गैंडीखाता में दूरसंचार सेवाएं ठप
हरिद्वार। गैंडीखाता के हाइवे किनारे बाढ़ जैसे हालात से कुछ क्षेत्रों में दूरसंचार सेवा ठप हो गई हैं। जिसके चलते क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गैंडीखाता स्थित निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए मोबाइल टावरों में दस-दस फिट तक बाढ़ का पानी घुस जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जरनेटर भी जल भराव में काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते क्षेत्र की दूरसंचार सेवा ठप पड़ी है। लोगों को डिजिटल लेन देन, बातचीत करने आदि में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं लालढांग बाजार में कोटद्वार से विद्युत् आपूर्ति ठप होने के चलते चार सौ से ज्यादा परिवार रात भर अंधेरे में रहे। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
