Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

काशीपुर में नर कंकाल मिलने से सनसनी

काशीपुर। बहल्ला पुल के पास एक प्लॉट से मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आईटीआई थाना पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएनए जांच के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। बुधवार को आईटीआई के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि बहल्ला पुल के पास एक प्लॉट में मानव कंकाल के अवशेष पड़े हैं। सूचना पर एसआई राकेश राय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां घास में मानव खोपड़ी, हड्डियां, पैंट, गर्म शर्ट और उसके ऊपर कोट पड़ा मिला। पैंट के अंदर पैर की फीमर हड्डियां भी मिली। प्रथम दृष्टया कंकाल लगभग छह-सात माह पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कंकाल की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएनए जांच के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *