Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चमोली में हुई घटना पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक

श्रीनगर गढ़वाल। बार एसोसिएशन श्रीनगर ने जनपद चमोली में अलकनन्दा नदी के तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि यह घटना अत्यन्त पीड़ादायक व दुःखद है। मौके पर अधिवक्ताओं ने शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी, अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, जगतीत सिंह जयाडा, ब्रह्मानंद भट्ट, देवी प्रसाद खरे, सुबोध भट्ट, दीपक भण्डारी, विकास पंत, विवेक जोशी, भूपेन्द्र गैरोला, प्रदीप मैठाणी, बलबीर सिंह रौंतेला, ओमप्रकाश मैठाणी, सलमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *