Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

उत्तराखंड में तैयार होगी ब्लैक फंगस की दवा, दो फैक्ट्रियों में होगा उत्पादन

देहरादून

कोरोना संक्रमण के बाद मुसीबत बनते दिख रहे ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवाई एंफोटेरिसिन-बी का उत्पादन जल्द ही उत्तराखंड में शुरू होने जा रहा है। प्रदेश में इसके लिए दो फैक्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं, जिनके निरीक्षण के लिए बुधवार को केंद्र की टीम उत्तराखंड पहुंची।
सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दो फैक्टरी तैयार हो चुकी हैं। केंद्र की टीम का निरीक्षण पूर्ण होने के बाद जैसे ही अनुमति मिलेगी, इन दोनों फैक्ट्रियों में ब्लैक फंगस की दवाईयों का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। जिससे उत्तराखंड के साथ ही दूसरे राज्यों में भी दवा की आपूर्ति आसान हो जाएगी।
दूसरी ओर, ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अभी 50 वायल आ चुकी हैं। 500 और वायल की डिमांड केंद्र को भेजी गई है। जबकि एम्स ऋषिकेश से आई 7500 की डिमांड को भी केंद्र को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चिंता की बात नहीं है, ब्लैक फंगस के इलाज के लिए दवा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *