Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ऑनलाइन डाक्टर का अपाइंटमेंट लेना पड़ा महंगा, 1 लाख का चूना

देहरादून। ऑनलाइन डाक्टर का अपाइंटमेंट लेने के झांसे में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह डंगवाल निवासी ओम एंक्लेव, राजेश्वरनगर फेज चार ने सूचना दी। बताया कि पांच जुलाई की शाम उन्होंने मैक्स अस्पताल में डाक्टर को दिखाने के लिए गूगल पर सर्च कर अपाइंटमेंट लेने की कोशिश की। इस दौरान एक लिंक पर पर खाते का विवरण भरा। इसके बाद रकम निकलने का पता लगा तो उन्होंने खाता लॉक करा दिया। खाते को अनलॉक कराया तो 12 जुलाई को खाते से रकम कटने का पता लगा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *