ढाबे में शराब पिलाने पर तीन लोग गिरफ्तार
देहरादून। ढाबे में बैठाकर अवैध तरीके से शराब पिलाने पर तीन ढाबा संचालक रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि शराब ठेकों के पास के ढाबों में अवैध तरीके से लोगों को बैठाकर शराब पिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। रविवार रात पुलिस ने सहस्रधारा रोड, मालदेवता रोड, रिंग स्थित ढाबों की चेकिंग की। तीनों स्थानों से एक-एक ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई होते कुछ अन्य ने ऐसे ग्राहक को वहां से भेज दिया। ऐसे में वह मौका पाकर बच गए। एसओ ने बताया बताया कि ढाबा संचालक मुकेश मनवाल निवासी भोपालपानी कालीमाटी, रतन सिंह कंडारी निवासी चिड़ोवाली कंडोली और रमेश सिंह सजवान निवासी हाथीखाना थाना रायपुर को गिरफ्तार किया गया।
